भाई दूज पर न हों बोर! दिल्ली के इन 3 जगहों पर मनाएं खास त्योहार

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 22, 2025

भारत में हर एक त्योहार को धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। कल यानी 23 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार देश भर मनाया जाएगा। भाई-बहन का प्यार और रिश्ते की मजबूती का पर्व होता है भाई दूज। इस दिन ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है। इस मौके पर पूरा दिन घर में रहना बोर हो सकता है। इसलिए आप कहीं न कहीं इस दिन घूमने जरुर जाएं। अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो इन 3 जगहों पर घूमने जरुर जाएं।

शाम के समय अक्षरधाम मंदिर घूमने का एक अलग ही मजा होता है। भाई दूज पर आप अक्षरधाम मंदिर जरुर जाएं। यहां पर शाम को लाइट एंड साउंड शो भी होता है। शाम के समय मंदिर भी बहुत ही सुंदर लगता है, लाइटों से सज जाता है। लोग शाम के समय इस मंदिर में जाना पसंद करते हैं। भाई दूज के मौके पर अपने परिवार के साथ अक्षरधाम का प्लान बनाएं। यहां आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

नेहरू प्लैनेटेरियम और साइंस म्यूजियम

अगर आपको कुछ सीखना और नया देखने को मन है, तो आपके लिए यह जगह बेहतरीन साबित हो सकती है। यदि आपके भाई या बहन छोटी है, तो आप नेहरू प्लैनेटेरियम और साइंस म्यूजियम जा सकते हैं। यह जगह मनोरंजन के साथ ही सीखने का मौका भी देती है। यहां पर आप सितरों, ग्रहों और ब्रह्मांड की दुनिया के बारे में जान सकते हैं।

हौज खास विलेज और डियर पार्क

भाई दूज के दिन घूमने के लिए आप हौज खास विलेज और डियर पार्क भी बेस्ट है। एक ही दिन में आप दोनों जगहों पर घूम सकते हैं। यहां पर सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे, जहां आप फोटो क्लिक कर सकते हैं। लेक और पुराने किलों के पास एकदम शानदार फोटो आती है। डियर पार्क में आप आराम कर सकते हैं। शांत और सुकून वाली जगहों में से एक यह प्लेस।

प्रमुख खबरें

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

Global Day of Parents 2026: माता-पिता हैं वर्तमान की शक्ति और भविष्य की प्रेरणा