इन 5 मंदिरों के दर्शन कर करें नए साल का आगाज़, जानिए क्या-क्या मिलेंगे लाभ

By कमल सिंघी | Dec 30, 2019

नया साल 2020 इस बार बुधवार से प्रारंभ हो रहा हैं। बुधवार बेहद ही सुखद वार हैं। इसलिए इस दिन देश के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने अवश्य जाए। हमारे देश में विभिन्न धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं, जिससे हमारे देश को एक अलग ही पहचान मिलती हैं। इसलिए आप इस बार नये वर्ष 2020 के पहले दिन देश के प्रमुख इन 5 मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाए। अगर इन 5 प्रमुख मंदिरों में से आपके आसपास कोई भी मंदिर हो तो आप यह मौका नही गवाएं। यहाँ दर्शन कर आप पूरा वर्ष सुख से बिताएंगे। देश के प्रसिद्ध इन 5 मंदिरो के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. शिर्डी साई बाबा मंदिर-

शिर्डी का साई बाबा मंदिर देश ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध हैं। यह महाराष्ट्र में स्थित हैं। साई बाबा के मंदिर में दर्शन करने हेतु भारत के अलावा अन्य देश के श्रद्धालु पहुँचते हैं। शिर्डी साई बाबा की जन्म भूमि हैं। साई बाबा के अनुयायियों के लिए यह एक बहुत ही बड़ा तीर्थ स्थल हैं। बाबा के दर्शन करने हेतु हर धर्म- हर समाज का व्यक्ति पहुँचता हैं। साई बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष 30 से 35 करोड़ रुपये दान के रूप में आते हैं। क्योंकि यहाँ हर धर्म का व्यक्ति आता हैं। इसलिए आप इस नववर्ष का आगाज शिर्डी जाकर साई दर्शन कर अवश्य करें।

2. काशी विश्वनाथ मंदिर-

काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित हैं जो भगवान शिव के नाम से देश ही नही बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण अहिल्याबाई द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर माँ गंगा में स्नान कर पवित्र डुबकी लगाए जाने हेतु भी प्रसिद्ध हैं। कहा जाता हैं कि गंगा नदी में डुबकी लगाकर काशी के भगवान शिव के दर्शन करने से हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती हैं। इसलिए आप इस नववर्ष 2020 का स्वागत गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाकर अवश्य करें।

3. वैष्णो देवी मंदिर-

वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में स्थित हैं। वैष्णो देवी माता का यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। जो भारत भर में हिंदू समाज के प्रमुख मंदिर में से एक हैं। माँ शक्ति को समर्पित होने के कारण इस मंदिर की ख्याति पूरे विश्व में फैली हुई हैं। इसलिए यहाँ हर वर्ष 8 से 10 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर परिवार के साथ आनंद लेने का एक बड़ा तीर्थ स्थल भी हैं। यहाँ दर्शन करने वाले श्रद्धालु की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। मंदिर पर पहुँचने के बाद जो नजारा देखने को मिलता हैं वह काफी सुखद आनंद की अनुभूति प्रदान करता है। आप इस मंदिर पर पहुँचकर वर्ष 2020  के पहले दिन सूर्य की पहली किरण के साथ माता के दर्शन नए वर्ष का स्वागत जरूर करें।

4. सिद्धिविनायक मंदिर-

महाराष्ट्र में स्थित सिध्दिविनायक मंदिर भगवान गणेश का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर हैं। इस मंदिर में सोने एवं लकड़ी के दरवाजे अष्टविनायक की छवियों को तराशकर बनाये गये हैं। इस मंदिर में दर्शन करने से भगवान गणेश सिद्धि प्रदान करते हैं। इस बार नया वर्ष 2020 बुधवार से प्रारंभ हो रहा हैं और बुधवार भगवान गणेश का प्रिय दिन हैं। इसलिए आप नये वर्ष का स्वागत भगवान गणेश के दर्शन करने से ही करें। क्योकि बुधवार के दिन गणेशजी आपकी हर समस्या का समाधन करेंगे और आपका वर्ष सुखमयी बीतेगा।

इसे भी पढ़ें: भगवान पार्श्वनाथ को सिर्फ शास्त्रों में ही न पढ़ें, उनकी ज्ञान-राशि को जीवन में उतारें

5. सोमनाथ मंदिर- 

सोमनाथ मंदिर गुजरात में स्थित हैं। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से पहला ज्योतिर्लिंग यहाँ होने से यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ पर भगवान शिव हर तरह का अभिशाप दूर करते हैं। चंद्रदेव ने इस मंदिर का निर्माण भगवान शिव के अभिशाप से मुक्त होने के बाद किया था। नववर्ष 2020 की प्रथम सुबह आप सोमनाथ में भगवान शिव के पवित्र पहले ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से करें। यहाँ देश भर से लाखों भक्त दर्शन करने पहुँचते हैं। चमत्कारी मंदिर होने से यहाँ आस्था का सैलाब उमड़ता हैं। इसलिए आप नववर्ष का आगाज अपने परिवार के साथ जरूर यही से करें।

- कमल सिंघी

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला