Durga Puja 2025: इस नवरात्रि दुर्गा पूजा पर करें इन मंदिरों के दर्शन, मां दुर्गा पूरी करेंगी हर मनोकामना

By अनन्या मिश्रा | Sep 15, 2025

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए अधिक शुभ माना गया है। वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। नवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है और हर जगह पर अलग-अलग तरीकों से नवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है। वहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर नवरात्रि के पर्व को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-32 में क्या क्या हुआ

कालीघाट मंदिर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

कोलकाता की दुर्गा पूजा काफी ज्यादा भव्य तरीके से होती है। इस दौरान यहां का नजारा एकदम अलग होता है। नवरात्रि के मौके पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं, इस दौरान महिलाएं विशेष रूप से तैयार होती हैं। नवरात्रि पर यहां सिंदूर से होली खेली जाती है। यहां पर स्थित कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसलिए आपको नवरात्रि के मौके पर एक बार यहां जरूर आना चाहिए।

वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर

वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वैष्णो देवी मंदिर में पूरे साल यहां पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन नवरात्रि के मौके पर यहां का अलग ही नजारा होता है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु कठिन चढ़ाई करते हैं और 'जय माता दी' के जयकारे लगाते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां वैष्णों के मंदिर में विशेष पूजा होती है। इसलिए इस दुर्गा पूजा में आप वैष्णों देवी मंदिर आ सकते हैं और यहां पर भक्तों के लिए विशेष भंडारे और जागरण होते हैं।

विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर भी नवरात्रि के मौके पर एक अलग तरीके से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर मां विंध्यवासिी अपने श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में इस दुर्गा पूजा आप भी यहां पर दर्शन के लिए आ सकते हैं।

अंबाजी मंदिर, गुजरात

बता दें कि गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति उपासना के लिए बेहतर स्थान माना जाता है। नवरात्रि के मौके पर यहां पर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। नवरात्रि के खास मौके पर मंदिर को दिव्य और भव्य तरीके से सजाया जाता है।

कामाख्या देवी मंदिर, असम

असम का कामाख्या देवी मंदिर में भी नवरात्रि के मौके पर भक्तों से भरा रहता है। कामाख्या मंदिर तांत्रिक सिद्धियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ किए जाते हैं। ऐसे में आप भी इस दुर्गा पूजा के मौके पर मंदिर आकर दर्शन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Trump का दबाव! E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान, बोले- 100 लोगों के साथ कल जाऊंगा PM आवास

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे