दिल्ली घूमने आए हैं तो यहां के भव्य दुर्गा पंडालों में दर्शन जरूर करें

By प्रज्ञा पाण्डेय | Oct 03, 2019

नवरात्र शुरू हो गया है! चारों तरफ उत्सव का माहौल है और शहर में दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे हैं तो आइए हम आपको दिल्ली–एनसीआर के टॉप टेन दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में बताते हैं। 

 

सीआर पार्क

सीआर पार्क को चितरंजन पार्क के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली के सुप्रसिद्ध सीआर पार्क को मिनी बंगाल के नाम से भी जाना जाता है। सीआर पार्क की दुर्गा पूजा अद्भुत होती है। रंगबिरंगा दुर्गा पूजा बंगाल की छटा देखते ही बनती हैं तो इस दुर्गा पूजा पर जरूर सीआर पार्क जाएं। 

इसे भी पढ़ें: पीक सीजन की हुई शुरुआत, इन खूबसूरत जगहों पर एंजोय कर सकते हैं हॉलीडे

कैसे पहुंचे- सी आरपार्क-दिल्ली-एनसीआर में आप कहीं भी हों सीआर पार्क पहुंचना आसान है। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन है नेहरू प्लेस।


मिंटो रोड, राजीव चौक 

मिंटो रोड की दुर्गा पूजा बहुत खास होती है। यहां पारम्परिक बंगाली तरीके से दुर्गा पूजा सजायी जाती है। मिंटो रोड का धुनुचि नाच खास होता है। मिंटो रोड की दुर्गा पूजा 1940 से चर्चा में है, इसलिए प्राचीन दुर्गा पूजा देखने जरूर जाएं। मिंटो रोड की दुर्गा पूजा देखने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन है राजीव चौक। 

 

कश्मीरी गेट

कश्मीरी गेट की दुर्गा पूजा दिल्ली के कुछ पुरानी दुर्गा पूजा में से एक है। यहां दुर्गा पूजा 1910 से होती आ रही है। कश्मीरी गेट की दुर्गा पूजा को दिल्ली दुर्गा पूजा समिति कहा जाता है। कश्मीरी गेट की दुर्गा पूजा की खास बात यह है कि यहां की दुर्गा प्रतिमा को सोने और चांदी से सजाया जाता है। इस दुर्गा पूजा तक पहुंचने के लिए सिविल लाइंस सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

 

काली बाड़ी, नई दिल्ली

काली बाड़ी में मौजूद हिन्दू मंदिर में दुर्गा पूजा सजायी जाती है। वैसे तो यह मंदिर देवी काली को समर्पित है लेकिन दुर्गा पूजा का बहुत आर्कषण है। काली बाड़ी के पास का नजदीकी मेट्रो स्टेशन आ के आश्रम मार्ग है।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने के लिए करें बीकानेर की सैर

शिप्रा सनसिटी सर्बाजनिन दुर्गा पूजा मंडप

जो लोग गाजियाबाद या नोएडा में रहते हैं उनके लिए यहां की दुर्गा पूजा बहुत खास होती है। हर साल यहां धूमधाम से दुर्गा पूजा सजायी जाती है। शिप्रा सनसिटी की दुर्गा पूजा देखने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन है कौशाम्बी।


दुर्गोत्सव, जी के II

जी के II की दुर्गा पूजा भी खास होती है। यहां की दुर्गा पूजा देखने के लिए हजारों की भीड़ होती है। जी के II में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की खास बात यह कि इसे आर्गैनिक तत्वों से बनाया जाता है। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन है ग्रेटर कैलाश।

 

मातृ मंदिर, सफदरजंग इनक्लेव 

दिल्ली में मातृ मंदिर सफरदरजंग इनक्लेव के बी 2 ब्लाक में स्थित है। यहां की दुर्गा पूजा शानदार होती है आप अपने दोस्तों के साथ जाकर वहां मस्ती कर सकते हैं। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन एम्स है।

 

तिमारपुर और सिविल लाइंस पूजा समिति

तिमारपुर की दुर्गा पूजा का मुख्य आर्कषण दुर्गा प्रतिमा होती है। इस दुर्गा पूजा में दुर्गा की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया जाता है। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन विश्विद्यालय है।


मिलानी पूजा समिति, मयूर विहार

मिलानी पूजा समिति की दुर्गा पूजा की विशेषता यह है कि यहां कि दुर्गा पूजा बहुत साफ और सुंदर होती है। यहां की प्रतिमा बहुत सुंदर होती है और इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन मयूर विहार है। 

 

आरामबाग दुर्गा पूजा

आरामबाग की दुर्गा पूजा दिल्ली की खास दुर्गा पूजा में से एक है। 2013 में यहां की दुर्गा पूजा का बजट 2 करोड़ था। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन है विश्वविद्यालय।

 

प्रज्ञा पाण्डेय

 

 

प्रमुख खबरें

ऊंची कीमतों के बावजूद जनवरी-मार्च में वैश्विक सोने की मांग तीन प्रतिशत बढ़कर 1,238 टन : WGC

Dehradun । गैस सिलेंडर के फटने से लगी आग, 15 झुग्गियां जलकर हुई खाक

Bird Flu Spreading: बर्ड फ्लू का बढ़ रहा प्रकोप! खाने और परहेज करने योग्य खाद्य पदार्थ, सुरक्षा सावधानियां और बहुत कुछ

Breast Health: मेनोपॉज शुरू होने पर ब्रेस्ट में क्यों होता है दर्द, जानिए कैसे रखें अपना ख्याल