वेस्ली सो को हराकर नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें स्थान पर पहुंचे विश्वनाथन आनंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

स्टैवैगनर। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अमेरिका के वेस्ली सो पर आसान जीत दर्ज की जिससे वह अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। आनंद ने दिखाया कि क्यों उन्हें स्पीड किंग कहा जाता है। उन्होंने वेस्ली के खिलाफ काले मोहरों से ड्रा खेला और फिर सफेद मोहरों से जीत करके यह मुकाबला 1.5-0.5 से अपने नाम किया। 

आनंद ने पहली दो बाजियों में हार के बाद शानदार वापसी की और इसके बाद लगातार तीन जीत हासिल की। इससे वह पांच अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। इस बीच मौजूदा विश्व चैंपियन और स्थानीय खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए फ्रांस के मैक्सिम वाचियार लाग्रेव को हराया। वह आठ अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, रिजिजू ने पर्यावरण-अनुकूल खेल सुविधाओं का किया वादा

चीन के यु यांगयी ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराया और वह 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लेवोन आरोनियन ने चीन के डिंग लीरेन को पराजित किया। उनके और वेस्ली सो के समान छह - छह अंक हैं जबकि आनंद और लीरेन संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल