विवेक अग्निहोत्री बोले- साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए इतिहास, हमेशा हिंदू सभ्यता को किया गया नजरअंदाज

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स की भी घोषणा कर दी है। इन सबके बीच विवेक अग्निहोत्री ने बड़ा बयान दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि ज्यादातर पश्चिमी धर्मनिरपेक्ष एजेंडा रहा है और इसलिए हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया गया है, यह माना गया है कि हम कमजोर हैं और हमने जो कुछ भी सीखा है वह पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से है, इसलिए यह गलत है। उन्होंने कहा कि इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए। भारत में समस्या यह है कि बहुत से लोग इतिहास को राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर लिखते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, The Kashmir Files के बाद अब बनेगी The Delhi Files


इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा है कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया। पिछले 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम करूं। अगले ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा- #TheDelhiFiles

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सेमीफाइनल में संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी, विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Middle East Tension: Hormuz से Supply ठप, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Bihar Politics: तेजस्वी का तंज- Nitish Kumar दूल्हा तो बने, पर फेरे कोई और ले रहा

Assam Rajya Sabha Election: NDA का पावर गेम, Sonowal की मौजूदगी में भरा गया नॉमिनेशन