Ohio Governor Race: विवेक रामास्वामी ने एमी एक्टन वाले विवादित चुनावी विज्ञापन का किया बचाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

अमेरिका के ओहायो राज्य में गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने अपने उस चुनावी विज्ञापन का शुक्रवार को बचाव किया जिसमें उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन की मां उन्हें ‘‘झूठी’’ कह रही हैं। एक्टन और उनकी मां के बीच लंबे समय से संबंध अच्छे नहीं हैं। रामास्वामी ने ओहायो के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस विज्ञापन का एक्टन के बचपन में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है।

ओहायो की पूर्व जन स्वास्थ्य निदेशक एक्टन बचपन में बेघर होने और दुर्व्यवहार का सामना करने के अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने इस विज्ञापन को लेकर रामास्वामी की निंदा की है। इस विज्ञापन पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विज्ञापन ‘‘कोई बड़ा खजाना हाथ लगने जैसा है।’’ ट्रंप ने बृहस्पतिवार को आयोवा में एक चुनावी रैली के दौरान लोगों को बताया कि रामास्वामी ने उन्हें फोन करके सलाह मांगी थी। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने रामास्वामी से कहा था, ‘‘आपको इसी विज्ञापन के सहारे आगे बढ़ना चाहिए।’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात से ईर्ष्या हो रही है कि अपने चुनाव प्रचार अभियानों के दौरान उनके पास ऐसा प्रभावशाली विज्ञापन नहीं था। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने विज्ञापन की आलोचना की है।

ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन ने रामास्वामी की आलोचना करते हुए कहा कि यह विज्ञापन हटा दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Congress प्रदेश अध्यक्ष Aradhana Mishra का दावा, UP में 2027 चुनाव जीतकर INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच