राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का शिवराज सरकार पर निशाना,कहा- ज्वालामुखी फटेगा एक दिन

By दिनेश शुक्ल | Apr 14, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से खराब हो रहे हालात को लेकर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। विवेक तन्खा ने कोरोना मौतों पर ट्वीट कर सरकार के आंकड़ेबाजी का सच जनता के सामने रखा है। दरअसल कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भोपाल के भदभदा श्मशान घाट के फोटो ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में तन्खा ने लिखा है कि यह सच तो मैं कई दिनों से बोल रहा। मप्र सरकार नहीं समझ पा रही की सच दिखता है। छुपाने से जनता जनार्दन का ही नुक़सान। अफ़सरों का यह पुराना तरीक़ा अपनी नाकामयाबी छुपाने का। ज्वाला मुखी फटेगा एक दिन।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई