विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती हैं: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दार्शनिक एवं विचारक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती हैं।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्वामीजी की दी शिक्षाएं आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती हैं और उनकी शिक्षाएं आध्यात्मिक चेतना वाले युवाओं के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्र की भावना को प्रज्वलित करती हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के सबसे महान संतों में से एक को मेरा नमन।’’ महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और चार जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था। उन्हें 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने अविस्मरणीय संबोधन के लिए याद किया जाता है जहां उन्होंने भारत की संस्कृति और परंपरा को मजबूत छवि के साथ दुनिया के सामने पेश किया था।

प्रमुख खबरें

American tariff के दबाव में रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Ola Electric के शेयर फोकस में, भाविश अग्रवाल ने गिरवी शेयर छुड़ाने के लिए की सीमित हिस्सेदारी की बिक्री

West Bengal में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर टीएमसी सख्त, भवानिपुर में घर-घर जांच के निर्देश

ट्रंप का वेनेजुएला पर चौतरफा वार: तेल टैंकरों पर नाकेबंदी, मादुरो सरकार आतंकी संगठन घोषित