राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा पर एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

नयी दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को टुकड़ों में हासिल नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह एक एकीकृत दृष्टिकोण है जिसमें बाहरी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे सभी सुरक्षा मामले शामिल हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक-समान दृष्टिकोण और प्रत्येक व्यक्ति द्वारा राष्ट्र की समग्र रक्षा और सुरक्षा में कुछ भूमिका निभाए जाने पर भी जोर दिया। सिंह ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा को टुकड़ों में हासिल नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह एक एकीकृत दृष्टिकोण है जिसमें बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे सभी सुरक्षा मामले शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: राजमार्ग, बुनियादी ढांचा देश की आर्थिक वृद्धि को दे सकते हैं गति: वीके सिंहं

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में आम धारणा यह है कि यह केवल वर्दीधारी कर्मियों की जिम्मेदारी है.. लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा का व्यापक अर्थ है। उन्होंने बुधवार को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में राष्ट्रीय सुरक्षा संवाद पर आयोजित परिचर्चा में यह बात कही। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रतिभागियों से बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि संपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा प्राप्त करने के लिए मानसिकता और लोकाचार को बदलना आवश्यक है। सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के लिए रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण की क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता