बिचौलियों के जरिये नौकरी देने के विरोध में कश्मीर की सड़कों पर उतरे वोकेशनल ट्रेनर्स/टीचर्स

By नीरज कुमार दुबे | Aug 04, 2022

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का श्रीनगर में चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों से श्रीनगर आये व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने प्रेस इंक्लेव में धरना दिया हुआ है। इन लोगों की स्थानीय प्रशासन से मांग है कि इनकी पक्की नौकरी का इंतजाम किया जाये। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले छह सालों से इनकी तरक्की और वेतन वृद्धि भी रुकी हुई है जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभासाक्षी के साथ बातचीत में जम्मू-कश्मीर वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने वोकेशनल ट्रेनिंग पार्टनर्स का विरोध करते हुए कहा कि उन निजी कंपनियों को हटाया जाना चाहिए जिनके माध्यम से हमें काम दिया जाता है। इन सभी का कहना है कि हम सरकार के अधीन काम करना चाहते हैं ना कि किसी बिचौलिये के जरिये। आइये देखते हैं यह लोग अपनी मांगों के समर्थन में और निजी कंपनियों के खिलाफ क्या कह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अराजकता से नहीं Parliament से चलेगा देश, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर भड़की BJP

CEC Gyanesh Kumar पर Akhilesh Yadav हमलावर, कहा- जनता को रोकना BJP की बड़ी भूल होगी

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?