भारतीय बाजार से निकलने की अफवाहों को लेकर वोडाफोन ने दिया ये जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

नयी दिल्ली। ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने भारतीय बाजार से बाहर निकलने की खबरों को बृहस्पतिवार को निराधार अफवाह करार दिया। उसने कहा कि वह भारतीय बाजार में निवेश बनाये रखेगी और मौजूदा चुनौतीपूर्ण दौर से निकलने के लिये सरकार से मदद मांग रही है। वोडाफोन समूह ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन भारतीय मीडिया के कुछ हलकों में चल रही निराधार अफवाहों से अवगत है कि हमने भारतीय बाजार से निकलने का निर्णय लिया है। हम यह कहना चाहेंगे कि यह सत्य नहीं है और ऐसी बातें दुर्भावनापूर्ण हैं।

कंपनी ने कहा कि वह सरकार के साथ सक्रियता से संपर्क में है और इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत में (आईडिया के साथ अपने) संयुक्त उपक्रम को संभाल रहे स्थानीय प्रबंधन को पूरा समर्थन दे रही है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के एक हालिया निर्णय के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को करीब 40 हजार करोड़ रुपये का विधायी बकाया भुगतान करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria

28 September History: Lata Mangeshkar की जयंती और 1929 के बाद संगीत की दुनिया

1 October से महंगे होंगे AC, LED TV और Fridge, 8 Percent तक बढ़ेंगी कीमतें

Jammu के प्रवासी शिविरों में 82.45 करोड़ से 5000 फ्लैटों और बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण शुरू