इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त विमान का वॉयस रिकॉर्डर मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

जकार्ता। इंडोनेशिया की नौसेना के गोताखोरों ने अक्टूबर में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर के जेट विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया है जिससे हादसे की जांच में बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

 

इसे भी पढ़ें- सीरिया में आईएस के ठिकानों से निकाले गए 600 लोग: एजेंसी

 

समुद्री मामलों के उपमंत्री रिदवान जमालुद्दीन ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले 189 यात्रियों में से कुछ के अवशेष का भी पता लगा लिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने सोमवार की सुबह इस बात की पुष्टि की।

 

इसे भी पढ़ें- FBI पर बरसे ट्रम्प: रूस से तार जुड़े होने के संदेह में उनके खिलाफ चल रही है जांच

 

इंडोनेशियाई नौसेना के पश्चिमी बेड़े के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल एगंग नुग्रोहो ने कहा कि उच्च प्रौद्योगिकी वाले यंत्रों से लैस गोताखोरों को समुद्री सतह पर कीचड़ में 8 मीटर (26 फुट) की गहराई पर वॉयस रिकॉर्डर मिला है।

इंडोनेशिया का बोइंग 737 मैक्स 8 जेट विमान 29 अक्टूबर को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Polls: रायबरेली से भाजपा ने जताया दिनेश प्रताप पर भरोसा, कैसरगंज से बृज भूषण सिंह के बेटे को टिकट

Sikkim Elections 2024: बीजेपी ने बदलकर रख दिया सिक्किम का राजनीतिक परिदृश्य, सियासी रण में अकेली उतरी पार्टी

SG तुषार मेहता ने मांगी 3 महीने की इंटर्नशिप, अभिषेक मनु सिंघवी ने दिया मजेदार जवाब

Prajatantra: गायब हो रहे आम जनता के मुद्दे, चुनावी प्रचार में हावी हुआ धर्म और आरक्षण