Karnataka: JDS से गठबंधन पर BJP में भी विरोध के स्वर! सदानंद गौड़ा के बयान के क्या हैं मायने

By अंकित सिंह | Oct 13, 2023

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि जद (एस) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देते समय राज्य भाजपा नेताओं को दूर रखा गया था। हालांकि, गठबंधन को लेकर पहला बयान पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने दिया था। भाजपा संसदीय समिति के सदस्य ने कहा कि देवेगौड़ा ने पीएम मोदी से मुलाकात की और जद (एस) के साथ गठबंधन से भाजपा के लिए 2024 के आम चुनाव में अधिक सीटें जीतना संभव हो जाएगा। बीजेपी ने कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव 2024 का सामना करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पटाखों के गोदाम में आग के सिलसिले में तीन अधिकारियों को निलंबित किया

जनता दल (सेक्युलर) की केरल इकाई ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के पार्टी नेतृत्व के फैसले को खारिज कर दिया और कहा कि वह राज्य में वाम मोर्चे के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। गठबंधन करने से संभवत: आहत हुए जनता दल (सेक्युलर) की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी. एम. इब्राहिम ने कहा कि वह 16 अक्टूबर को समान सोच वाले लोगों के साथ बैठक करने के बाद आगे की रणनीति पर कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं ने उनसे बात की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे 16 अक्टूबर तक मौका दीजिए। प्रत्येक व्यक्ति की राय लेने के बाद मैं आप सबके समक्ष आऊंगा।’’

प्रमुख खबरें

S Jaishankar और नेपाल के वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद पर की चर्चा

Meghalaya Assembly: यूडीपी के 3 विधायकों का NPP में विलय, स्पीकर ने दी मंजूरी

वित्तीय सुधारों को गति देने के लिए FSDC की बैठक, साइबर सुरक्षा रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में BJP और Congress ने तेज की चुनावी तैयारी, बैठकों और न्याय यात्रा से साधा संपर्क