Manipur को लेकर BJP में भी उठने लगे विरोध के सुर, विनोद शर्मा का पार्टी से इस्तीफा, PM Modi पर लगाए आरोप

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के बयान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति ने 'भारत को बदनाम' किया है। उन्होंने कहा कि मैंने भारी मन से भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मणिपुर की स्थिति ने भारत को बदनाम किया है। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का भयावह वीडियो सामने आने के बाद से बीजेपी की राज्य सरकार और केंद्र निशाने पर है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष जातीय संघर्षग्रस्त मणिपुर की स्थिति पर संसद में प्रधान मंत्री से बयान देने और उसके बाद इस पर पूर्ण चर्चा की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session | मणिपुर पर विरोध प्रदर्शन के लिए INDIA गठबंधन के सांसदों ने पहने काले कपड़े? सरकार पर दवाब बनाने की कोशिश

विपक्षी नेता मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं देने के लिए सरकार के खिलाफ और साथ ही हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य पर दोनों सदनों में बयान नहीं देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ संसद में हर दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ओर जहां संसद में मणिपुर को लेकर विपक्षी दल नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री आज राजस्थान दौके पर हैं जहां से उन्होंने इंडिया को लेकर कड़ा प्रहार किया है। इसी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार किया है। 

प्रमुख खबरें

Latur Parcel Blast: दो बंदूक दुकानदारों समेत 4 लोगों पर पुलिस केस

Delhi में प्रदूषण पर कार्रवाई: पहले दिन 68.4 लाख जुर्माना, 1539 वाहन सीमा से लौटाए

Varanasi में 5 नवंबर को Chirag Paswan की पार्टी करेगी नव संकल्प महासभा

Rahul Gandhi पर अपनी बहन की अनदेखी का आरोप, BJP का दावा कांग्रेस में बने दो खेमे