ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी विस्फोट, 500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

इस्युइंट्ला (ग्वाटेमाला)। ग्वाटेमाला के ‘वॉल्केनो ऑफ फायर’ में विस्फोट के बाद पहाड़ी से नीचे गिरती गर्म राख और पत्थरों के बीच लगभग 500 लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह इलाका 2018 में ‘वॉल्केनो ऑफ फायर’ में हुए भीषण ज्वालामुखीय विस्फोट से पूरी तरह से तबाह हो गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान, लावा विज्ञान, मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने एक बयान जारी करके बताया कि मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे ज्वालामुखी में हलचल कम होने लगी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह