Dnipro में दो यात्री ट्रेनों से टकराया Jet Drone, 13 नागरिकों की मौत और 10 घायल

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2026

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार (29 अक्टूबर) को मध्य यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेनों से रूस का एक जेट-संचालित ड्रोन टकरा गया। इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। निप्रॉपेट्रोव्स्क क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र गांझा ने टेलीग्राम पर बताया, "निप्रो में रूसी हमले में 13 लोग मारे गए हैं। कम से कम पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। डनिप्रो के मेयर बोरिस फिलाटोव ने इस घटना को एक "त्रासदी" बताया और कहा कि एक ड्रोन ने नागरिकों की एक इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, "कई लोग मारे गए हैं और बहुत से लोग घायल हुए हैं। सरकारी रेलवे ऑपरेटर, यूक्रेनियन रेलवे ने बताया कि रूस का एक जेट-पावर्ड ड्रोन डनिप्रो स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म से टकराया। हमले के समय, डनिप्रो से ज़ापोरिज़िया जा रही ट्रेन नंबर 866 उसी प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। रेलवे ऑपरेटर के प्रमुख, ओलेक्सांद्र पर्टसोव्स्की ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि हमले से पहले ही खतरे का स्तर बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी गई थी। इसके बावजूद, प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: अचानक ही ईरान पर पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में ट्रंप!

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 68 लोगों की मौत


बुधवार को स्पेन के मध्य प्रांत टोलेडो में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है, इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं। साथ ही, मैड्रिड को स्यूदाद रियल और दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। स्पेन की सरकारी समाचार एजेंसी और अन्य स्थानीय मीडिया ने मौतों की जानकारी दी है। वहीं, देश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर, ADIF ने पुष्टि की है कि यह हादसा टोलेडो प्रांत में हुआ। इस हादसे में एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनें शामिल थीं। एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने स्पेनिश ब्रॉडकास्टर TVE के हवाले से बताया कि एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
 

प्रमुख खबरें

MCOCA और NDPS केस में वांछित मां-बेटा गिरफ्तार, Delhi Police ने दबोचा

South Delhi में Diljit Dosanjh Concert को लेकर सुरक्षा अलर्ट, भारी Traffic Diversion लागू

UP Government ने सख्त किए भर्ती नियम, हिंसक व्यवस्था परिवर्तन वाले नहीं पाएंगे सरकारी नौकरी

Kochi Car Accident केस में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, Commissioner बदलने के बाद जज को राहत