विकास चाहिए तो ‘आप’ को दें वोट, भाजपा नेता केवल झगड़ा करते हैं: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार के वास्ते रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर लोगों को शांति और विकास चाहिए तो उन्हें ‘आप’ को वोट देना चाहिए। जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देना निरर्थक है क्योंकि भाजपा के नेता कुछ करते नहीं केवल “झगड़ा” करते हैं। केजरीवाल ने कहा, “भाजपा को वोट देना बेकार है क्योंकि वे झगड़े के सिवा कुछ नहीं करते। वे हर समय झगड़ते रहते हैं। अगर आप झगड़ा चाहते हैं तो भाजपा को वोट दीजिये। अगर आप काम चाहते हैं तो मुझे वोट दीजिये।”

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना: फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ शुरू हुआ एक्शन, 35 वॉट्सऐप ग्रुप पर लगा बैन

स्मृति ईरानी कोरोना वासरस से संक्रमित होने के कारण रोडशो में शामिल नहीं हो सकी। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके चलते मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। इसके लिए मैं राजेंद्र नगर की जनता से माफी मांगती हूं। मैं राजेंद्र नगर के लोगों से अपील करती हूं कि वे राजेश भाटिया को वोट देकर उनकी विजय सुनिश्चित करें।

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह