मथुरा में मतदाता जागरुकता माह की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

मथुरा|  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक माह तक चलने वाले मतदाता जागरुकता माह की सोमवार से शुरुआत हुई। पहले दिन किशोरी रमण कन्या महाविद्यालय में महिला एवं मतदाता पंजीकरण मेले का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद गठबंधन की अटकलों को रालोद और सपा ने किया खारिज

अपने संबोधन में उन्होंने सभी युवाओं को मतदाता पंजीकरण कराने तथा देश के लोकतंत्र को मजबूत कराने की शपथ दिलवाई। वहीं उप जिलाधिकारी (सदर) प्रशांत नागर ने जनपदवासियों को हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया।

मतदाता पंजीकरण (स्वीप) के नोडल प्रभारी एवं नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा, ऐसे मतदाता पंजीकरण मेले से मतदाताओं को जागरूक करने में बहुत सहयोग मिलता है व पंजीकरण अभियान को गति मिलती है। स्वीप समन्वयक डॉ. पल्लवी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मतदाता पंजीकरण मेले के संबंध में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

प्रमुख खबरें

Kerala में CM कौन? Congress में घमासान तेज, Satheesan और Venugopal के बीच फंसा पेंच

IPL Playoffs से पहले गावस्कर का बड़ा दावा, Punjab Kings-RCB की Final में होगी टक्कर

बॉर्डर पर भारत का बड़ा एक्शन देख बोला बांग्लादेश, दुश्मनी नहीं दोस्ती

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी व्रत से होती है सभी मनोकामनाएं पूरी