मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती दें मतदाताः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी हैं और यहां शांतिपूर्ण मतदान की लंबी परंपरा रही है। इसी परंपरा का पालन करते हुए प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 3 नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। शर्मा ने कहा कि मतदाता कोरोना वायरस से स्वयं की तथा अन्य मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मतदान करें और कुछ समय लेकर मतदान केंद्र पर जाएं, ताकि असुविधा से बच सकें और शांतिपूर्वक मतदान कर सकें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर