Kerala में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

केरल के सात जिलों में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बृहस्पतिवार सुबह शुरू हो गया। त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के 18,274 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों सहित 604 स्थानीय निकायों के 12,931 वार्ड में प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर को लगभग 70 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ। दोनों चरणों के मतदान के परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई