लोकसभा की 3 और विधानसभा की 29 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 2 नवंबर को आएंगे नतीजे

By अंकित सिंह | Oct 30, 2021

देश के विभिन्न राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। जिन सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है वहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा कोविड-19 बचाओ उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। लोकसभा की तीनों सीटों पर सदस्यों के निधन के चलते यह उपचुनाव हो रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो यह 13 राज्यों की 29 सीटों पर हो रहे हैं। असम में 5 सीटों पर, पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर, मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश तथा मेघालय में तीन-तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं जबकि बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। आज हो रहे उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को आएंगे। कुछ विधानसभा सीटों पर विधायक के निधन के कारण खाली हुए थे जबकि कई सीटों पर विजयी उम्मीदवार के दल बदलने के कारण इस्तीफा हुआ। इसके बाद सीट खाली हुई थी। 

 

प्रमुख खबरें

RailTel का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 77.5 करोड़ रुपये पर

Fashion Tips: सारा अली खान के समर लुक्स से लें इंस्पिरेशन, गर्मियों में आप भी दिखेंगी कूल और कंफर्टेबल

Airbnb Properties List | शाहरुख खान से लेकर युवराज सिंह तक, उन सेलेब्स की सूची जिनकी भव्य संपत्तियां Airbnb पर बुक की जा सकती हैं

China का हाथ पकड़कर सीधा चांद पर लैंड करेगा पाकिस्तान, Change-6 Mission के जरिए भेजा अपना सैटेलाइट