Assam, Kerala, Puducherry में Voting खत्म, EVM में कैद हुई दिग्गजों की किस्मत, 4 मई को फैसला

By अंकित सिंह | Apr 09, 2026

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2026 विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को मतदान खत्म हो गया है। शाम तक मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। वोटों की गिनती 4 मई को होनी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% मतदान हुआ। असम में, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबारी स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया। वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और उनके बच्चे भी थे। इससे पहले, उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले असम में तीन चरणों में कराए गए 2021 के विधानसभा चुनावों में लगभग 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार एक चरण के चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक कामरूप के चमारिया में सबसे अधिक 84.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि न्यू गुवाहाटी में सबसे कम 60.57 प्रतिशत मतदान हुआ। 

लुकबाड़ी सीट से दोबारा चुनाव मैदान में उतरे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कामरूप (मेट्रो) जिले के गराल बुनियादी एलपी स्कूल में अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा, बेटे नंदिल और बेटी सुकन्या के साथ मतदान किया। मतदान से पहले उन्होंने परिवार सहित नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर और उत्तर गुवाहाटी के डौल गोविंदा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उधर, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपनी मां डॉली गोगोई के साथ जोरहाट के डीसीबी एलपी स्कूल में वोट डाला। अब तक वोट डालने वाले अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाजिरा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, जोरहाट में केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, खोवांग में असम गण परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई और शिवसागर में रायजोर दल प्रमुख अखिल गोगोई शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Assam Election 2026: वोट डालने के बाद Sarbananda Sonowal का बड़ा दावा, NDA जीतेगी 100 सीटें

केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के शासन और कल्याणकारी मॉडल के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में है। वहीं, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य में एक दशक से जारी वाम शासन को बेदखल कर सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटा है। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एलडीएफ और यूडीएफ के वर्चस्व को चुनौती देने और अपने बढ़ते मत प्रतिशत को विधानसभा में निर्णायक उपस्थिति में बदलने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में है। 

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना