चार राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की वोटिंग आज, महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2022

आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पिछले हफ्ते 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक की चार सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। महाराष्ट्र में छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं, इसलिए राज्यसभा चुनाव में 24 साल बाद मतदान कराने की नौबत आ गई है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने चार उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों को उतारा है। महाराष्ट्र में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 42 विधायक चाहिए। वहीं एआईएमआईएम की तरफ से महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को समर्थन करने का ऐलान किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में मतदान कर पाएंगे नवाब मलिक और अनिल देशमुख? जमानत के लिए खटखटाया HC का दरवाजा

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। फडणवीस ने बैठक में विधायकों को सलाह दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी गलती के कारण उनका वोट अमान्य नहीं हो जाए। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक होटल में भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। फडणवीस ने कहा, ‘‘आपको निर्देश दिया गया है कि राज्यसभा के लिए मतदानकैसे करें। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी गलती के कारण आपका वोट अमान्य न हो जाए। 

प्रमुख खबरें

बोफोर्स कांडः एक झूठ के शापित होने का सच

Pressure में खेली गई वो पारी! David Miller के करियर का turning point, जानिए

Bhikaji Cama Death Anniversary: वो वीरांगना जिसने Germany में लहराया भारत का तिरंगा और British Rule को ललकारा

Sridevi Birth Anniversary: एक फिल्म के लिए 1 करोड़ चार्ज करने वाली Legend की Success Story और अनकहे किस्से