उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान संपन्न, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद

By अंकित सिंह | Mar 03, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक छठे चरण का मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक संपन्न हुआ। हालांकि अब तक आधिकारिक के प्रतिशत शाम 5:00 बजे तक का ही प्राप्त हुए हैं। शाम 5:00 बजे तक उत्तर प्रदेश के छठे चरण में 53.31% मतदान हुआ। अभी भी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं। शाम 5:00 बजे तक की बात करें तो अंबेडकरनगर में 58.66%, बलरामपुर में 48.53%, सिद्धार्थनगर में 49.77%, बस्ती में 54.24%, संत कबीर नगर में 51.21%, महाराजगंज में 57.38%, गोरखपुर में 53.89%, कुशीनगर में 55.00%, देवरिया में 51.50% और बलिया में 51.81% मतदान हुए हैं। छठे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस चरण में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे थे। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनावी मैदान में हैं। योगी आदित्यनाथ के अलावा इस चरण में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह(बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। राज्य पुलिस के एक बयान के मुताबिक छठे चरण में गोरखपुर सदर समेत नौ विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया है। इनमें बांसी, इटवा, डुमरियागंज, बलिया सदर, फेफना, बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह भी शामिल हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: मोदी बोले- घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल को अपने हाल पर छोड़ दिया था, आज इसकी गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक है


वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 57 सीटों में 46 सीटें भाजपा और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जीती थी हालांकि सुभासपा इस बार समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। छठे चरण में गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर जिले की बांसी सीट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर फ‍िर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी जिले की इटवा सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सपा उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेय का मुकाबला राज्‍य के बेसिक शिक्षा मंत्री व भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी से है।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका