Imran Khan No-trust vote | इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के मद्देनजर, संसद के आसपास के इलाके सील, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2022

पाकिस्तान में विपक्षी दलों द्वारा नेशनल असेंबली में प्रधान मंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लगभग एक महीने बाद, आज महत्वपूर्ण मतदान होना है। विधानसभा में वोट तय करेगा कि इमरान खान की सरकार देश पर राज करती रहेगी या उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। इमरान खान को 342 सांसदों के निचले सदन में 172 वोटों की जरूरत है ताकि विपक्ष के उन्हें गिराने की कोशिश को नाकाम किया जा सके। प्रमुख सहयोगियों के बुरे समय में उनका साथ छोड़ देने के कारण संख्या उनके पक्ष में नहीं दिख रही है। हालांकि, उन्होंने शनिवार को कहा कि उनके पास वोट के लिए "एक से अधिक योजनाएं" हैं। पाकिस्तान में क्या हो रहा है। आइये आपको बताते हैं-

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री इमरान खान ने हर मौके पर पाकिस्तानियों को गौरवान्वित किया है। आज पूरा देश इमरान खान के साथ खड़ा है। 

विपक्ष ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया

इमरान खान के बाद अब विपक्ष ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी दायर किया है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेनी सैनिकों ने कई इलाकों पर फिर से कब्जा किया, रूसी सैनिकों पर बमबारी की : जेलेंस्की

इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक अधिसूचना में 'रेड जोन' में 5 या अधिक व्यक्तियों के सभी प्रकार के जमावड़े, जुलूसों / रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई है।

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान आज करेंगे विधानसभा सत्र में शिरकत: रिपोर्ट

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान आज नेशनल असेंबली के महत्वपूर्ण सत्र में भाग लेंगे। सूत्रों के हवाले से एक पाकिस्तानी समाचार रिपोर्ट में कहा गया है। इससे पहले 30 मार्च को पीएम इमरान खान ने अपनी पार्टी के नेशनल असेंबली (एमएनए) के सदस्यों को या तो मतदान से दूर रहने या सत्र में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया था। हालांकि, पार्टी ने अब अपनी रणनीति बदल दी है और अपने सांसदों को सत्र में भाग लेने और मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया है। 


अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने वाले पाकिस्तान के पहले पीएम होंगे इमरान खान

पाकिस्तान के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए अपदस्थ नहीं किया गया है। चुनौती का सामना करने वाले तीसरे खिलाड़ी इमरान खान हैं। सके अलावा, किसी भी पाकिस्तानी प्रधान मंत्री ने कभी भी कार्यालय में पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। इमरान खान को इस पद पर आए करीब चार साल हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू