महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए मतदान शुरू, दत्तात्रेय भरणे ने सबसे पहले वोट डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए शुक्रवार सुबह विधान भवन में मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और यह शाम चार बजे तक चलेगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। राज्य से, राज्यसभा की छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को प्रत्याशी बनाया है। शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को मौका दिया है।

इसे भी पढ़ें: 9 बजे से 12 घंटे के लिये बंद होगी मोबाइल इंटरनेट सेवा, निपटा ले बड़े काम

भुजबल ने महा विकास आघाडी के सभी चार प्रत्याशियों के विजयी होने का विश्वास जताया। कांग्रेस नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने भी कहा कि पहले दौर में एमवीए के उम्मीदवार सहजता से जीत हासिल करेंगे। ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि एमवीए के सभी घटक दल एक हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा की हार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि एमवीए के सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। इस बीच भाजपा के विधायक लक्ष्मण जगताप को मतदान के लिए पुणे से एम्बुलेंस द्वारा लाया जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल