विश्व प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ गिद्ध गणना का कार्य

By दिनेश शुक्ल | Nov 21, 2020

पन्ना। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्ष 2018 की भांति इस वर्ष भी प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जाएगा। इसका प्रथम चरण आज से शुरू हो रहा है। पहले चरण की गिद्ध गणना आगामी 30 नवम्बर तक चलेगी। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक आर. श्रीनिवास मूर्ति ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में गिद्धों के आवास स्थलों का चिन्हांकन आज 21 नवम्बर से आगामी 30 नवम्बर के मध्य किया जाएगा। द्वितीय चरण में गिद्धों की वास्तविक गणना पूरे प्रदेश के साथ-साथ पन्ना टाइगर रिजर्व में भी एक ही दिन माह फरवरी में आयोजित की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के शहडोल में तेंदुए की खाल सहित दो लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिद्ध गणना कार्य के लिए वालंटिर का चयन मुख्यालय स्तर पर किया गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व में देशभर से 14 वालंटिर प्रथम चरण में गिद्धों के आवास स्थलों की पहचान के लिए आ रहे हैं, जिनकी मदद से स्थलों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिद्ध गणना के लिए इस वर्ष गूगल फार्म के माध्यम से जानकारी भरकर प्रेषित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

प्रदूषण के कारण दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास शुरू करने का आदेश जारी

तिरुवनंतपुरम में पूर्व DGP Sreelekha R ने दिलाई BJP को जीत, मेयर बनने की अटकलें तेज

केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: Mohan Yadav

Shilpa Shinde की भाभी जी घर पर हैं 2.O में फिर से हुई एंट्रीं, सुपरनेचुरल ट्वस्टि में के साथ दिखी अंगूरी भाभी