वीवीएस लक्ष्मण की चाहत, एनसीए में नयी जान फूंके सौरव गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

कोलकाता। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण चाहते हें कि उनके पूर्व साथी और बीसीसीआई के नव नियुक्त अध्यक्ष सौरव गांगुली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को पुनर्जीवित करें जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह युवा क्रिकेटरों को तैयार करने के लिये महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: कोहली और रोहित मिले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, आगे की योजनाओं पर चर्चा

इस संदर्भ में लक्ष्मण ने दक्षिण अफ्रीकी टीम का उदाहरण दिया जो कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद जूझ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आप दक्षिण अफ्रीकी टीम को देखो, मुझे वह उसकी सबसे कमजोर टीम लगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका घरेलू ढांचा मजबूत नहीं है। भारतीय टीम इसलिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्योंकि हमारा घरेलू ढांचा अच्छा है। एनसीए से आप भविष्य के चैंपियन तैयार कर सकते हो। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा