सितंबर में Vvs Laxman का NCA में कार्यकाल होगा खत्म, जानें आगे किस रोल में आ सकते हैं नजर

By Kusum | May 24, 2024

भारत के पूर्व क्रिकेटर और NCA के मौजूदा निदेशक वीवीएस लक्ष्मण की भारतीय टीम का कोच बनने की कोई इच्छा नहीं है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि लक्ष्मण भारतीय कोच नहीं बनाना चाहते हैं और वह इसके लिए आवेदन भी नहीं करेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय क्रिकेट एकादमी में निदेशक के तौर पर उनका कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है। इसके बाद ये देखना होगा कि बीसीसीआई किस तरह उन्हें अपने सेट अप में बरकरार रखने में कामयाब होता है। 

लक्ष्मण एनसीए में करीब तीन साल के कार्यकाल के दौरान अंतरिम भारतीय कोच भी रह चुके हैं। वह भारतीय मुख्य कोच के पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार दिखते हैं, लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 मई है। अगर वह आवेदन करते हैं तो बोर्ड हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी साख की बदौलत वह मजबूत दावेदार होंगे। 

प्रमुख खबरें

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग