राहुल द्रविड़ की विरासत संभालेंगे वीवीएस लक्ष्मण, छोड़ी SRH के मेंटर की भूमिका, NCA के अगले प्रमुख होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अगले प्रमुख होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। लक्ष्मण भारतीय टीम के अपने पूर्व साथी रहे दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिन्हें हाल में रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई-को बताया, ‘‘वीवीएस लक्ष्मण एनसीए के नए प्रमुख होंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: रोहित के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत करेंगे राहुल द्रविड़, पुराने सपने को साकार करने की बनाई पूरी योजना !

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज लक्ष्मण और द्रविड़ अब एक साथ काम करेंगे क्योंकि बीसीसीआई चाहता है कि भारत के मुख्य कोच और एनसीए प्रमुख के बीच अच्छा सामंजस्य हो। इस काम के हिस्से के तौर पर लक्ष्मण को भारत अंडर-19 और भारत ‘ए’ टीमों की तैयारी भी देखनी होगी जो सीनियर स्तर पर टीम में जगह बनाने का रास्ता है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश