नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का खर्च माफ किया जाए : सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि राज्य में वाम-चरमपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर खर्च किये गए 10 हजार करोड़ रुपये को माफ कर दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए की जा रही सशस्त्र कार्रवाई एवं विकासात्मक कार्य : चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे बताया गया कि झारखंड में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए अब तक गृह मंत्रालय की ओर से 10 हजार करोड़ रुपये का बिल दिया गया है। मेरा अनुरोध है कि इस बिल को माफ कर दिया जाए और केंद्र सरकार भविष्य में ऐसे बिल राज्य सरकार को नहीं भेजे।” सोरेन ने कहा कि सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर चलते हुए इस समस्या से केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर लड़ना है।

इसे भी पढ़ें: देवघर से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच