नमामि गंगे परियोजना के तहत अयोध्या में पुराने भवनों और भित्ति चित्रों का होगा जीर्णोद्धार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) शहर के विकास प्राधिकरण के साथ अयोध्या में पुरानी इमारतों और भित्ति चित्रों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगा। एनएमसीजी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो सकता है गंगा जल : बीएचयू के विशेषज्ञों का दावा

अधिकारी ने कहा, बैठक के दौरान एनएमसीजी के महानिदेशक द्वारा दो बड़ी घोषणाएं की गईं - एक अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोग से पुरानी इमारतों का जीर्णोद्धार करके और भित्ति चित्रों और कलाकृति को चित्रित करके मंदिरों के शहर अयोध्या को बेहतर बनाना।

दूसरा, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मिट्टी रहित कृषि प्रौद्योगिकी का शुभारंभ, जिसका देश में खेती पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा, विशेष रूप से खेती में जल उपयोग क्षमता पर।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार