ड्वेन जॉनसन ने किया खुलासा, Disneyland में जंगल क्रूज़ की सवारी करने वाली पहली जोड़ी वॉल्ट डिज़नी और जवाहरलाल नेहरू की थी

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2021

ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट की आगामी फिल्म मशहूर डिजनीलैंड थीम पार्क की सवारी से प्रेरित है। फिल्म का प्रीमियर डिजनीलैंड में हुआ। द जंगल क्रूज़ राइड 1955 में गठित सबसे पुरानी डिज़्नी राइड्स में से एक है। राइड का आनंद लेने वाले दो लोगों में से एक कंपनी के सह-संस्थापक वॉल्ट डिज़नी थे और दूसरे थे जवाहर लाल नेहरू। उन्होंने एक आश्चर्यजनक तथ्य का भी खुलासा किया कि डिज़नीलैंड में जंगल क्रूज़ की सवारी पर जाने वाली पहली जोड़ी कोई और नहीं बल्कि वॉल्ट डिज़नी और जवाहरलाल नेहरू थे। ड्वेन जॉनसन एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी बोले, नेहरू के खुद को शांतिदूत समझने से देश हुआ कमजोर

न्यू यॉर्क टाइम्स की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, नेहरू ने 1961 में अमेरिका के अनाहेम का दौरा किया था ताकि 'वह डिज्नीलैंड देख सकें। नवंबर 1961 में प्रकाशित एक न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, "भारत के प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू लॉस एंजिल्स पहुंचने के बाद ही तुरंत डिज्नीलैंड का तीन घंटे का दौरा शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार दो दिवसीय यात्रा के लिए आए नेहरू का स्वागत मेयर सैमुअल डब्ल्यू योर्टी ने किया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि वे समझ गए हैं कि नेहरू दक्षिणी कैलिफोर्निया की अपनी पहली यात्रा कर रहे हैं ताकि वे डिज्नीलैंड देख सकें।&

View this post on Instagram

A post shared by therock (@therock)

प्रमुख खबरें

Local Terrorists का सफाया होने के बाद Pakistan ने चली नई चाल, 35 आतंकियों को Kashmir भेजने की फिराक में

EPFO के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

तमिलनाडु में Karthigai Deepam विवाद पर VHP का हमला, Supreme Court के आदेश की अवहेलना का आरोप

Rajashtan में पंचायत से जिला परिषद तक BJP की हार! Bhajan Lal Sharma के हाथ से तेजी से फिसल रही सरकार!