Makeup Tips: सिल्वर ज्वेलरी के साथ चाहिए क्लासी लुक, फॉलो करें ये स्मार्ट मेकअप हैक्स

By अनन्या मिश्रा | Oct 22, 2025

सिल्वर ज्वेलरी पहनने में काफी ज्यादा खूबसूरत और क्लासी लगती है। लेकिन सिल्वर ज्वेलरी के साथ सही मेकअप करना अपने आप में एक कला है। क्योंकि गलत मेकअप करने से ज्वेलरी की चमक फीकी पड़ सकती है। ऐसे में आप सिल्वर ज्वेलरी के साथ मेकअप करने के दौरान 3 बातों का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि सही मेकअप से आप अपने लुक को निखारने के साथ क्रिएटिव बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सिल्वर ज्वेलरी के साथ मेकअप करने के कुछ खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: स्कर्ट-टॉप और दुपट्टे का कॉम्बिनेशन देगा परफेक्ट फेस्टिव लुक, स्टाइल के दीवाने हो जाएंगे सब

आंखों का मेकअप न्यूट्रल रखें

आपके आंखों का मेकअप पूरे लुक को बदल सकता है। सिल्वर ज्वेलरी के साथ आंखों पर ज्यादा डार्क और हैवी लुक देने से बचना चाहिए। ऐसे में आप बेज, ब्राउन या फिर हल्के ग्रे जैसे न्यूट्रल शेड्स का चुनाव कर सकती हैं। वहीं मोटी या विंग्ड आईलाइन की जगह पतले या सिंपल लाइनर लगाएं और पलकों पर एक या दो कोट मस्कारा अप्लाई करें। इससे आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक दिखेंगी।

होठों के लिए सही रंग चुनें

बता दें कि होठों का रंग आपके ओवरऑल लुक को बैलेंस करने का काम करता है। सिल्वर ज्वेलरी के साथ न्यूड ब्राउन, बेज या पिंक शेड्स काफी क्लासी लगते हैं। अगर आप भी किसी खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं, तो आपको ब्राइट पिंक या रेड जैसे बोल्ड शेड्स चुनने चाहिए। वहीं अगर आप न्यूड लिपस्टिक लगा रही हैं, तो थोड़ा सा लिप ग्लॉस लगाकर होठों को शाइऩी बना सकती हैं।

इन टिप्स का ध्यान रखकर आप सिल्वर ज्वेलरी के साथ मेकअप लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इससे आप अधिक खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं आगे जब कभी आप सिल्वर ज्वेलरी के साथ मेकअप करेंगी, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

ऊंचा लंबा कद Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- Katrina का कोई मुकाबला नहीं

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके 6 जून को आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Mood Swings और Mental Stress का रामबाण इलाज, ये योगासन देंगे Instant Relief

Top 10 Breaking News 1 June 2026 | The Grand Expansion of West Bengal Power | Surya Chauhan Murder Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें