By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 31, 2025
रंगत सुधारने में मदद करता
मोरिंगा की पत्तियों को चेहरे पर इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करता है। इसके यूज से स्किन पोर्स खुलते हैं और चेहरे पर चमक आती है।
पिंपल्स से छुटकारा मिलता है
अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं, तो सहजन की पत्तियों के इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आएगी और कील-मुंहासे दूर हो जाएंगे। क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स होने से रोकते हैं।
स्किन टाइट होती है
मोरिंग लीव्स चेहरे से झुर्रियों दूर करता है और स्किन में कसावट लेकर आती है। आपकी लूज त्वचा को कसावट लाने में सहायक करता है।
स्किन हाइड्रेटेड करता है
सहजन पत्तियों के इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को पोषण मिलता है। फेस पैक इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग बनेंगी। यह आपकी स्किन को खिली-खिली बनाता है और ड्राईनेस को दूर करता है।
काले घेरे को दूर करता
अगर आप आंखों के किनारे पड़े हुए काले घेरों से परेशान है, तो सहजन की पत्तियों से छुटकारा मिल जाएगा। यह आई पैक आपके डार्क सर्कल्स को दूर करेगा।
कैसे बनाएं सहजन की पत्तियों का फेस पैक
सबसे पहले आप सहजन की पत्तियों को पीसकर लेप की तरह पैक बनाएं। इसके लिए शहद, नींबू का रस और गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर पैक तैयार करें। चेहरे पर 20-30 मिनट तक इस पैक को लगाएं और इसे छोड़ दें। इसके बाद आप पानी से मुंह धो लें।