Makeup For Office: ऑफिस में चाहिए परफेक्ट लुक, अपनाएं ये मिनिमल मेकअप टिप्स, आत्मविश्वास बढ़ेगा

By अनन्या मिश्रा | Dec 10, 2025

आज के समय में लड़कियां और लड़के एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। लड़कियां अपने करियर को प्राथमिकता दे रही हैं और ऑफिस जाती हैं। करियर के साथ ही लड़कियां अपने लुक्स पर भी ध्यान देती हैं। हर एक लड़की अपने ऑफिस में परफेक्ट दिखना चाहती हैं। लड़कियों का आत्मविश्वास मेकअप और ड्रेसिंस सेंस बढ़ जाता है। लेकिन कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिनको यह समझ नहीं आता है कि ऑफिस या मीटिंग में जाने के लिए उनको कैसा मेकअप करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Stone Work Toe Ring Designs: पैर दिखेंगे बेहद हसीन, स्टोन वर्क वाली ये बिछिया लगाएंगी आपके लुक में चार चांद

हल्का रखें बेस

ऑफिस के हिसाब से अगर आप अपना मेकअप कर रही हैं, तो बेस को हल्का रखना चाहिए। ध्यान रखें कि फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ हो। बेस लगाते समय चेहरे के दाग-धब्बों को कंसीलर की सहायता से कवर कर लें।

हल्का ब्लश

अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप हल्के गुलाबी या पीच रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें। आप फेस पर ग्लो लाने के लिए हाइलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

आंखों पर लगाएं न्यूड कलर

ऑफिस में आखों पर मेकअप करने के लिए न्यूड पैलेट से रंगों का चयन करना चाहिए। इससे आपकी आंखें बड़ी लगेंगी। अब आईब्रो को हल्का सेट करें।

लिपस्टिक

डार्क रंग के फॉर्मल के साथ आप ब्राउन या रेड रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। अगर आपका आउटफिट लाइट रंग का है, तो इसके साथ न्यूड रंग की लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा