देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, यही सच्चा हिंदुत्व है: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सच्चे हिंदुत्व का पालन कर रही है, क्योंकि वह देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहती है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

केजरीवाल ने इस आरोप को ‘सरासर गलत’ कहकर खारिज कर दिया कि हाल में अयोध्या स्थित राम मंदिर जाकर और दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी देकर वह चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘नरम हिंदुत्व’ का कार्ड खेल रहे हैं। ‘आप’ अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि नरम हिंदुत्व क्या है। मैं इस देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, एक इंसान को दूसरे से जोड़ना चाहता हूं। यही हिंदुत्व है। हिंदुत्व एकजुट करता है, हिंदुत्व तोड़ता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने रिक्शा चालक के खिलाड़ी बेटे को वित्तीय सहायता दी

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित