कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो करना पड़ सकता है 10 महीने तक का इंतजार!

By निधि अविनाश | Jan 06, 2021

अगर आप कार खरीदनें का मन बना रहे है तो बता दें कि आपको इसके लिए अब 10 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारूति ने 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक मेंटेनेंस शटडाउन कर दिया था जिसके कारण दोबोरा से कंपनी को पटरी पर आने पर समय लग सकता है। वहीं  स्विफ्ट, ऑल्टो और वैगनआर जैसे मॉडल्स का वेटिंग टाइम भी 3 से 4 महीने तक बढ़ा दिया गया है। अगर आप आर्टिगा कार खरीदने का मन बना रहे है तो बता दें कि इसकी वेटिंग लिस्ट भी 6 से 8 महीने बढ़कर हो गई है।

वहीं ऑटो कंपनी  हुंडई अपने टॉप मॉडल जैसे की  क्रेटा का उत्पादान तेज करने जा रहा है। हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक गणेश मणि ने कहा, हमने पिछले छह महीनों में क्रेटा का उत्पादन 340 यूनिट एक दिन से बढ़ाकर 640 यूनिट कर दिया है। इसलिए, वेटिंग लिस्ट 6 महीने से 2-3 महीने तक नीचे आ गई हैं। कंपनी वेन्यू और वेर्ना मॉडल्स का प्रोडक्शन भी तेजी से कर रही है। मणि के मुताबिक, नई i20 2-3 महीने की वेट लिस्ट में है और हम इसका उत्पादन बढ़ा रहे हैं। इस दौरान, हम एक महीने में 8,000-9,000  यूनिट तैयार कर रहे है लेकिन हम 12,000 तक इसका उट्पादन कर सकते है। इस सप्ताह की शुरुआत में, निसान ने घोषणा की कि वह 6 महीने से 2-3 महीने तक वेटिंग लिस्ट को नीचे लाने के लिए 2,700 यूनिट से एक महीने में 4,000 यूनिट तक मैग्नाइट का उत्पादन शुरू कर रहा है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा