Beauty Tips: जापानी महिलाओं की तरह पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन, फॉलो करें ये टिप्स, चेहरे से नहीं हटेगी नजर

By अनन्या मिश्रा | Oct 11, 2023

खूबसूरत स्किन पाना हर लड़की का सपना होता है। खूबसूरत ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लड़कियां ना जाने क्या-क्या करती हैं। लेकिन असम मायने में देखा जाए तो जापानी लड़कियों की स्किन काफी ज्यादा ग्लोइंग और खूबसूरत होती है।

 

जापानी लड़कियों जैसी ग्लास स्किन पाने लिए हम सभी ना जाने क्या-क्या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार रिजल्ट ना मिलने पर निराश हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी जापानी लड़कियों की तरह ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 जापानी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Homemade Face Serum: कॉम्बिनेशन स्किन के लिए घर पर ही बनाएं ये फेस सीरम


फेशवॉस

जापानी लड़कियों की तरह चमकती त्वचा पाने के लिए बार-बार चेहरा धोएं। इसके अलावा अगर आपको कोई तेल आदि सूट करता है। तो उससे अपने फेस की मसाज जरूर करें। बता दें कि तेल फेस पर जमी गंदगी को साफ कर चमकदार स्किन देने में मददगार होता है।


गरम पानी से नहाएं

स्किन के लिए गरम पानी काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन भारतीय सिर्फ सर्दी आदि के मौसम में गरम पानी से नहाते हैं। जापानियों की मानें तो गरम पानी से नहाने से आपकी स्किन अच्छी रहती हैं।


शीट मास्क लगाना

मार्केट में आपको कई तरह के शीट मास्क मिल जाएंगे। इनको फेस पर लगाने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है। इसलिए शीट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।


फेस मसाज

स्किन को ग्लो कराने में फेस मसाज की अहम भूमिका होती है। क्योंकि फेस मसाज के आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। ऐसे में आप जिस भी क्रीम से मसाज करती हैं, उसे स्किन काफी अच्छे से सोख लेती है। साथ ही आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाती है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन