हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा की सुविधा देना चाहते हैं : ज्योतिरादित्य सिंधिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में विमानन सेवाओं को आम आदमी के लिए किफायती बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है। सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, हम आम लोगों तक हवाई यात्रा की किफायती सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं कि यह सुविधा ऐसी होनी चाहिए कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। भारत में इस संकल्प को साकार करने की पूरी क्षमता है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों के 24 घंटे में 35,178 नए मरीज, 440 लोगों की मौत

श्योपुर, राज्य के भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित जिलों में शुमार है। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने श्योपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस राहत सामग्री का इंतजाम किया है। मोदी सरकार में पिछले महीने बतौर नागरिक उड्डयन मंत्री शामिल किए गए सिंधिया ने मालवा-निमाड़ अंचल में मंगलवार से तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। उनकी यह यात्रा बृहस्पतिवार को इंदौर में समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah

Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार