Fridge Organization Ideas: छोटे फ्रिज में रखना है ज्यादा सामान तो फॉलो करें ये ट्रिक, नहीं होगी जगह की कमी

By अनन्या मिश्रा | Apr 01, 2023

आजकल के दौर में घर के अहम जरूरतों में शामिल सामान को फ्रिज में रखा जाता है। वहीं गर्मी के दिनों में फ्रिज के बिना गुजारा करना मुश्किल होता है। फ्रिज की मदद से कई सामान को बर्बाद होने से बचाया जाता है। ऐसे में फ्रिज की डिमांड बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि फ्रिज खरीदते समय ब्रांड के साथ ही बड़े फ्रिज का साइज चुनना पड़ता है। हालांकि मिनी, डबल डोर और बड़े फ्रिज काफी कॉस्टली होते हैं। ऐसे में लोग छोटे साइज का फ्रिज लेना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन परिवार बड़ा होने के कारण इसमें सारा सामना रखना एक मुश्किल टास्क होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप छोटे से फ्रिज में भी ज्यादा सामान स्टोर कर सकते हैं। 


इस्तेमाल के आधार पर रखें सामान

कई बार छोटे फ्रिज में ज्यादा सामान रखने पर इस सामान को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फ्रिज में केवल वही सामान रखें जो आपकी जरूरत का हो। इसलिए फ्रिज का एक ऐसा हिस्सा फिक्स कर लें। ऐसा करने से सामान को स्टोर करने में मदद मिलेगी और इन सामान का समय से उपयोग करना भी याद रहेगा।


प्लास्टिक बैग का यूज

फ्रिज में प्लास्टिक बैग अतिरिक्त दराज के रूप में कार्य करते हैं। इसकी मदद से आप फ्रिज में कम जगह होने के बाद भी ज्यादा सामान रख पाएंगे। प्लास्टिक बैग में सामान रखने से यह मिक्स भी नहीं होगा। 


कंटेनर में रखें फूड

अक्सर लोग फ्रिज में खाने का सामान बर्तनों के साथ रख देते हैं। अगर आपका भी फ्रिज छोटा है तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप ज्यादा सामान को कम जगह में रख पाएंगे।


न खरीदें ज्यादा सामान

अगर आप भी एक बार में अधिक सामान नहीं खरीदेंगे तो फ्रिज में सामान रखने के लिए जगह भी कम नहीं पड़ेगी। ऐसे में फ्रिज के स्पेस को ध्यान में ऱखकर ही सामान खरीदना बेहतर ऑप्शन होता है।

प्रमुख खबरें

Noida: बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Odisha के क्योंझर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

Hoarding Accident : कार से दो शव निकाले गए, मृतक संख्या 16 हुई

RR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी मात, कप्तान सैम कर्रन ने खेली अर्धशतकीय पारी