Fashion Tips: शॉर्ट ड्रेस में दिखना है क्लासी और कंफर्टेबल तो फॉलो करें ये टिप्स, इन बातों का रखें खास ख्याल

By अनन्या मिश्रा | Jun 19, 2023

हर लड़की फैशन के साथ चलना पसंद करती है। वहीं पार्टी और डेट पर जाने के अलावा लड़कियां आज के समय में ऑफिस भी शॉर्ट ड्रेस पहनकर जाती हैं। हालांकि कुछ लड़कियां शॉर्ट ड्रेस में कंफर्टेबल तो कुछ इस तरह के आउटफिट्स पहन कर असहज महसूस करती हैं। वहीं कई बार लड़कियां किसी के कहने पर शॉर्ट ड्रेस कैरी तो कर लेती हैं। लेकिन इससे वह अनकंफर्टेबल फील  करती हैं। कई बार लड़कियों के हावभाव से उनके असहज होने के बारे में पता चलता है। 

इसे भी पढ़ें: Bridal Saree Shopping: शादी में 'परफेक्ट साड़ी लुक' पाने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

जरूर पहनें स्टॉकिंग्स

अगर आप भी शॉर्ट ड्रेस कैरी करती हैं तो इसके लिए आप ड्रेस के नीचे स्टॉकिंग्स पहन सकती हैं। इसको पहनने के बाद आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

जरूर पहनें शॉर्ट्स

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनने जा रही हैं। तो आप ड्रेस के अंदर शॉर्ट्स पहन सकती हैं। इससे आपको किसी तरह की एक्टिविटी में कोई परेशानी नहीं होगी। आप शॉर्ट ड्रेस में कंफर्टेबल फील करेंगी।

हील्स का रखें खास ख्याल

अगर आप शॉर्ट ड्रेस में अनकंफर्टेबल फील करती हैं। तो ऐसे खुटवियर या हील्स न पहनें, जो आपको बार-बार सही करने पड़ें। वहीं कुछ फुटवियर ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हाथों से बंद करना पड़ता है। शॉर्ट ड्रेस कैरी करने के दौरान इस तरह की हील्स को भी अवॉइड करें।

श्रग या ब्लेजर

शॉर्ट ड्रेस कैरी करने पर अगर आप भी असहज महसूस करती हैं तो आप ऊपर से श्रग या ब्लेजर आदि भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा।

प्रमुख खबरें

Shastri Park Furniture Market Fire | दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, दमकल गाड़ियों पर पथराव

Cannes 2026 | रॉयल ब्लू गाउन में Aishwarya Rai Bachchan का जलवा! वायरल हुईं तस्वीरें, डिज़ाइनर ने बताया क्यों खास है यह Luminara ऑउटफिट

Delhi Weather | कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद दिल्ली को बारिश से राहत, तेज़ हवाओं ने तापमान गिराया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोल