Trending Necklace: एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में दिखना है क्लासी, तो ये नेकपीस करें कैरी, मिलेगा परफेक्ट लुक

By अनन्या मिश्रा | Jul 05, 2023

महिलाएं हर उम्र में ज्वेलरी पहनने और खरीदने का शौक रखती है। एक समय पर महिलाएं हैवी ज्वेलरी पहनती थीं। तब हैवी ज्वेलरी का चलन था। लेकिन वर्तमान समय में ऐसी ज्वेलरी ट्रेंड में हैं जो आप एथनिक के साथ ही वेस्टर्न के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह ज्वेलरी महिलाओं को भी काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं। यही वजह है कि अब हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाएं हल्की ज्वेलरी लेना पसंद करती हैं। ताकि उसे पहनकर उन्हें उलझन न महसूस हो।

इसे भी पढ़ें: Recreate Wedding Saree: शादी की साड़ी को स्टनिंग और क्लासी तरीके से करना है कैरी, तो बनवाएं स्टाइलिश आउटफिट

चोकर

आजकल लड़कियां चोकर पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि यह न सिर्फ साड़ी आदि के साथ बल्कि जींस-टॉप और मैक्सी ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है। यह पहनने में भी काफी हल्का होता है।

मल्टी लेयर नेकलेस

अगर आप भी डीप नेक का ब्लाउज और टॉप कैरी करना पसंद करती हैं तो इसके साथ आप मल्टी लेयर नेकलेस आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। क्योंकि इससे आपका गला भरा-भरा रहता है। साथ ही यह आपके लुक को बोल्ड बनाता है।

अमेरिकन डायमंड नेकलेस

अमेरिकन डायमंड नेकलेस देखने में काफी ज्यादा क्लासी लगते हैं। इसे आप न सिर्फ वेस्टर्न बल्कि ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को कैजुअल और क्लासी बनाता है।

मल्टी कलर नेकलेस

आज-कल महिलाएं मल्टी कलर नेकलेस पहनना काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसे आप सूट पर भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देने का काम करता है। वहीं सिंपल साड़ी के साथ इसे पहनने से यह आपको अलग लुक देता है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने माना, यूक्रेन में SpaceX ने घटाई थी Starlink इंटरनेट की रफ्तार

देवास में कथित जहरीली शराब से 10 मौतों की जांच को Ujjain संभागायुक्त ने बनाई पांच सदस्यीय टीम

सैन्य थिएटराइजेशन भारत की सुरक्षा जरूरतों के मुताबिक हो, विदेशी मॉडल की नकल न करें: Air Chief Marshal AP Singh

Kojagari Puja की रात चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर अर्पित करने से आएगी समृद्धि