Fashion Tips: देसी लुक में भी लगना है स्टाइलिश तो बालों में लगाएं परांदा, देखते रह जाएंगे लोग

By अनन्या मिश्रा | Jun 02, 2023

पंजाबी लोग अपने त्योहारों में पारंपरिक परिधान पहनते हैं। जहां एक ओर लड़के कुर्ता और पटियाला में नजर आते हैं तो वहीं दूसरी ओर लड़कियां भी पंजाबी स्टाइल में तैयार होती है। लेकिन पंजाबी लड़कियों के लुक में सबसे ज्यादा अहम परांदा होता है। जिसे हर पंजाबी महिला अपने बालों में लगाती है। ऐसे में अगर आप भी कुछ अलग स्टाइल में तैयार होना चाहती हैं तो आज का आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पंजाबी परांदा लगाने के कुछ अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोल्डन गोटा

अगर आप बी अपने बालों में सादा परांदा नहीं लगाना चाहती हैं तो परांदे के तौर पर गोल्डन रंग के गोटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों की पोनीटेल बना लें। फिर उसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोटा बांध लें। यह लुक आपको ट्रेडिशनल दिखने में सहायता करेगा।

आउटफिट के अपोजिट कलर का परांदा

किसी फंक्शन या फेस्टिवल में आप भी अगर पंजाबी आउटफिट पहन रही हैं तो उसके अपोजिट रंग का परांदा अपने बालों में लगाएं। ऐसा करने से आपका परांदा ज्यादा हाइलाइट होगा और आपको सबसे अलग लुक मिलेगा।

फ्रेंच चोटी के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक

अगर आप भी अपने बालों में परांदा लगाना चाहती हैं तो सबसे पहले बालों की फ्रेंच चोटी बना लें। बता दें कि फ्रेंच चोटी पर परांदा बहुत अच्छा लगता है। इसके बाद अपने आउटफिट से मैच करता हुआ परांदा अपने बालों में लगाएं। 

ऐसे लगाएं गोटा

अगर आप परांदा से कुछ हटकर अपने बालों में लगाना चाहती हैं तो बालों की चोटी बना लें। फिर उसमें अलग सा रबड़ लगाएं। अब अपनी चोटी में आप सिल्वर या गोल्डन गोटे लगा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर