दलित को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहता हूं : हरीश रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

देहरादून, 20 सितंबर उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रभारी हरीश रावत ने सोमवार को कहा कि वह एक दलित को राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं और उनकी पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगी।

इसे भी पढ़ें: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र बिंदु में आई जातिवाद की राजनीति

पंजाब कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी रावत ने कहा, “जब पंजाब के नए मुख्यमंत्री एक संवाददाता सम्मेलन में अपने गरीब परिवार के बारे में बता रहे थे तो हम सबकी आंखों में आंसू आ गए।”

उन्होंने दलित के बेटे को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और कहा कि इतिहास में ऐसे मौके बेहद कम देखने को मिले हैं जब ऐसी नजीर पेश की गई।

रावत ने कहा, “मैं भगवान और मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि मुझे मेरे जीते जी एक दलित के बेटे को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने का अवसर मिले। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते