Bridal Lehenga: शादी में पहनना चाहती हैं गुलाबी लहंगा तो इन एक्ट्रेस से लें टिप्स, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Jun 21, 2024

हर लड़की अपनी शादी को लेकर तमाम तरह के ख्वाब सजाती है। शादी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरूकर दी जाती है। फिर शादी किसी आम लड़की की हो या बॉलीवुड एक्ट्रेस की। हर लड़की अपनी शादी के दिन के लिए लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक को बेहद सावधानी से चुनती हैं। वहीं बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस की तो इस साल कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं इन दिनों शादी में गुलाबी लहंगा पहनने का ट्रेंड भी बॉलीवुड से शुरू हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care: गर्मी में स्किन का रखना है ख्याल तो खीरे का ऐसे करें इस्तेमाल

कृति खरबंदा

हाल ही में एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट संग सात फेरे लिए हैं। अभिनेत्री ने अपनी शादी पर पिंक कलर का लहंगा पहना था। कृति के लहंगे पर बेबी पिंक, पेस्टल पिंक और मैजेंटा पिंक रंगों से वर्क किया गया था। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वैलरी और बेहद खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया था।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी की थी। एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी में गुलाबी लहंगा पहना था। कियारा के लहंगे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को तैयार करने में 279 दिनों का समय लगा था। कियारा ने अपने लुक को ग्रीन और सिल्कर ज्वैलरी पहनकर पूरा किया था। कियारा आडवाणी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग साल 2023 में सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस का लुक भी बेहद खास था। अथिया ने अपनी शादी में फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ गुलाबी रंग का ही लहंगा कैरी किया था। उनके लहंगे पर जरदोजी का काम था। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी में भारी-भरकम लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप जरदोजी के काम वाला लहंगा खरीद सकती हैं।

रकुल प्रीत

एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने इसी साल 21 जनवरी 2024 को अपने ब़ॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस शादी के दिन पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे पर फ्लोरल वर्क और फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज था। इस लहंगे में एक्ट्रेस कमाल की लग रही थी। 

अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहनने का ट्रेंड शुरू हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था। अनुष्का शर्मा के लहंगा सब्यसाची की कलेक्शन की एक पेशकश थी। बताया जाता है कि इसको बनने में कुल 32 दिनों का समय लगा था। अभिनेत्री के इस लहंगे पर रेशम के धागों से काम किया गया था। वहीं लहंगे के साथ ब्लाउज पर मैचिंग का हैवी वर्क था। ऐसे में आप भी अपनी शादी के लहंगे के लिए अनुष्का शर्मा के लुक से टिप्स ले सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी