चाहते थे ऑटोग्राफ, महाजन ने मिलाया, वाजपेयी के साथ फडणवीस का सालों पुराना फोटो सामने आया

By अभिनय आकाश | Dec 05, 2024

अटल बिहारी वाजपेयी एक कद्दावर राजनेता और लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने वाले देवेन्द्र फडणवीस के भी। फडणवीस के दिवंगत पिता गंगाधरराव फडणवीस के साथ वाजपेयी मधुर संबंध थे। लेकिन वह दिवंगत प्रमोद महाजन ही थे, जिन्होंने फडणवीस को वाजपेयी से आमना-सामना कराया था, जब वह पार्टी की बैठक और रैली के लिए नागपुर गए थे। फडणवीस वाजपेयी का ऑटोग्राफ चाहते थे। कॉलेज के बाद, फडणवीस ने विधायक बनने के लिए चुनावी राजनीति में कदम रखा। उन्हीं दिनों एक करीबी दोस्त ने उनसे अपनी शर्ट के लिए मॉडल बनने का आग्रह किया। लेकिन फडणवीस की जानकारी के बिना, दोस्त ने तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं। 

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे युग खत्म हुआ, उन्हें किनारे कर दिया गया है... फडणवीस के शपथ ग्रहण से पहले संजय राउत का तंज

बता दें कि  महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 132 सीट जीतने के साथ ही भाजपा के सबसे मजबूत होकर सामने आने के बाद फडणवीस इस पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे। अपने घटक दलों-- शिवसेना और राकांपा के साथ मिलकर भाजपा नीत महायुति गठबंधन के पास विधानसभा में 230 सीट हैं। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार समेत दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश