By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025
बागपत जिले में स्थानीय पुलिस और ‘स्वाट टीम’ ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।