विश्व कप की तैयारी के लिये मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना चाहते थे: रोहित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

वेलिंगटन। कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी टीम आगामी विश्व कप की तैयारियों के अंतर्गत मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना चाहती थी इसलिये उन्होंने यहां पांचवें वनडे में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित ने कहा कि यह जानने के बावजूद कि वेस्टपैक स्टेडियम की पिच पर नमी होगी और यह तेज गेंदबाजों के मुफीद होगी, उन्होंने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके साहसिक फैसले का फल मिला और भारत ने मैच 35 रन से जीतकर श्रृंखला 4-1 से जीत ली। 

यह भी पढ़ें: अंबाती रायुडु और हार्दिक पंड्या चमके, भारत ने श्रृंखला 4-1 से जीती

श्रृंखला में 4-1 की जीत भारत की न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 1967 में दौरा करने के बाद से सभी प्रारूपों में सबसे बड़ी जीत है और रोहित ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां आना और न्यूजीलैंड को 4-1 से मात देना बड़ी उपलब्धि है। वे काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हैं इसलिये हमारे लिये यह अच्छी जीत रही। पिछली बार हम न्यूजीलैंड से 0-4 से हार गये थे। हमारे पास कुछ साबित करने के लिये नहीं था लेकिन हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते थे जो हम पिछले आठ से 10 महीनों से कर रहे हैं। ’’ अम्बाती रायुडु ने 113 गेंद में 90 रन की पारी खेली जिससे भारतीय टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा सकी और रोहित ने कहा कि विश्व कप से पहले इस पारी से इस बल्लेबाज के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रायुडु ने विजय शंकर (64 गेंद में 45 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 98 रन की भागीदारी निभायी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह